बढ़ते प्रदूषण से हो रही सांस फूलने की परेशानी, ये उपाय होंगें असरदार

बढ़ते प्रदूषण से हो रही सांस फूलने की परेशानी, ये उपाय होंगें असरदार

देश की राजधानी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में प्रदूषण का लेवल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिससे स्वस्थ लोगों की भी जल्दी सांस फूल रही है। घर से बाहर निकलते ही लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दमा, अस्थमा सांस संबंधी बिमारियों वाले लोगों को हो रही है। इसके अलावा प्रदूषण के साथ-साथ यदि व्यक्ति एलर्जी, मोटापा, धूम्रपान, एंजाइटी, कैंसर, टीवी, अस्थमा, हार्ट की समस्या, ज्यादा ठंड और एनीमिया का सामना कर रहे हैं तो उनकी सांस जल्दी फूल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सांस फूलने पर क्या किया जा सकता है?

Screenshot 62

नाक से लंबी सांस लें

यदि बाहर जाने पर आपको सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो तुरंत ही आराम के लिए अपनी नाक से गहरी और लंबी सांस लें। 1 या 2 सेकंड रुकने के बाद सांस को मुँह के द्वारा बाहर निकालें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और सांस नहीं फूलेगी।

तुलसी को पानी में उबाल कर पिएं

सांस फूलने की समस्या होने पर तुलसी के पौधे के पत्तों को अदरक के साथ पानी में 5 मिनट तक उबालें और उसको छान कर पिएं। इसके अलावा तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर उसको शहद के साथ खाने से भी आराम मिलेगा। सांस के मरीजों के लिए यह उपाय बहुत लाभकारी है।

कॉफ़ी का सेवन करें

सांस फूलने की समस्या से आराम पाने के लिए गर्म-गर्म कॉफ़ी पीने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा अस्थमा के मरीज को गर्म कॉफ़ी पीने से बहुत जल्दी आराम मिलता है इसलिए अस्थमा के अटैक में भी गर्म कॉफ़ी मरीज को दी जाती है। कॉफ़ी सांस लेने में हो रही तकलीफ को दूर करती है।

प्रतिदिन व्यवयाम करें

सांस संबंधी बिमारियों और सांस फूलने की समस्या को कम करने के लिए प्रतिदिन व्यायाम और एक्सरसाइज करें। व्यायाम करने से सांस फूलने जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

यूकेलिप्टस का तेल करता है आराम

सांस संबंधी बिमारियों से आराम पाने के लिए यूकेलिप्टस का तेल बहुत असरदार होता है। सांस से जुडी बिमारियों में इस तेल को सूंघकर आराम पाया जा सकता है। इसके उपयोग से सांस फूलने की समस्या में तुरंत आराम मिलता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।