कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नोटबंदी के 7 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी रोजगार को नष्ट करने, असंगठित अर्थव्यवस्था को तोड़ने की एक सोची-समझी साजिश थी।

नोटबंदी एक सोची समझी साज़िश थी
– रोज़गार तबाह करने की
– श्रमिकों की आमदनी रोकने की
– छोटे व्यापारों को खत्म करने की
– किसानों को नुकसान पहुंचाने की
– असंगठित अर्थव्यवस्था को तोड़ने की99% आम भारतीयों पर हमला, 1% पूंजीपति मोदी ‘मित्रों’ को फायदा।
ये एक हथियार था, आपकी जेब काटने… pic.twitter.com/PmSEU0U7WX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2023
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश के नाम एक टेलीविजन संबोधन में काले धन, आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले की घोषणा की थी। जिसके बाद 500 और 1,000 के नोट चलन से बाहर हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



