कानून के हाथ बड़े हाथ होते है उनकी पकड़ से कोई भी नहीं बचा। लगभग 60 लाख की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा की। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले समूह के सात सदस्यों को दबोचा , इन में से एक आरोपी पकड़ से बाहर है। फरार आरोपी कपडे के गोदाम में सुरक्षा कर्मी का कार्य करता है। जिसने पूरी घटना का रोडमैप तैयार किया था और फिर घटना को अंजाम दिया।
गोदाम में हॉजरी का कपडा चोरी किया
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सभी मिलकर चोरी करते है। 16 अक्टूबर की रात में गैंग ने फेस -2 नॉएडा में बी – 28 में एक गोदाम में हॉजरी का कपडा चोरी किया था और सोनीपत बेचने जाने वाले थे। मंगलवार देर रात पुलिस को पीड़ित द्वारा सूचना मिली कि थी सोमवार की रात में अज्ञात चोर दीवार कूदकर गोदाम में घुसे और हॉजरी का कपड़ा चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना फेस 2 नॉएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
बी – 28 में एक गोदाम में हॉजरी का कपडा चोरी
सेंट्रल नोएडा एडीसीपी हृदेश ने बताया कि चोरी करने वाले सात आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर कब्जे से 60 लाख का कपड़ा, घटना में इस्तेमाल गाड़ी, तीन चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने विनेश कुमार, जफर, अनुज, अरबाज, अनीश, खालिद और इरशाद को गिरफ्तार किया


Download Android App
Download iOS App



