पंजाब के अमृतसर में रविवार को बाइक सवार हमलावरों ने अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिंह अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु से नगर पार्षद थे। इस मामले पर एएनआई से बात करते हुए पंजाब पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) हरपाल सिंह रंधावा ने कहा कि परिवार के अनुसार, करीब 5-6 लड़के, जिनके खिलाफ सिंह ने पहले शिकायत की थी, इस घटना में शामिल हैं। रंधावा ने बताया, “बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। परिवार के अनुसार, 5-6 लड़के- करण, किशन, सूरज, जिनके खिलाफ उन्होंने पहले शिकायत की थी कि वे ड्रग्स बेचते हैं, इसमें शामिल हैं। उन्होंने पहले भी उन्हें धमकाया था। 5-6 राउंड फायर किए गए।”
मामले पर अधिक जानकारी का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



