तंदूर की तरह जल रही Delhi! 46 डिग्री के पार पंहुचा पारा, 25 मई तक लू का अटैक; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Summary :

45 Degree Celsius Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली इन दिनों तंदूर की तरह जल रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते मंगलवार से राजधानी में लू की लहर शरू हुई, जो 25 मई तक जारी रहेगी। मंगलवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। कई इलाकों में तो पारा चढ़कर 46.5 डिग्री तक का चढ़ गया। दिन में बाहर निकलना तंदूर में पकने जैसा लग रहा है और रात में भी गर्म हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही है। IMD ने 25…

45 Degree Celsius Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली इन दिनों तंदूर की तरह जल रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते मंगलवार से राजधानी में लू की लहर शरू हुई, जो 25 मई तक जारी रहेगी। मंगलवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। कई इलाकों में तो पारा चढ़कर 46.5 डिग्री तक का चढ़ गया। दिन में बाहर निकलना तंदूर में पकने जैसा लग रहा है और रात में भी गर्म हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही है। IMD ने 25 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Teamprature Today: 46 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

45 Degree Celsius Delhi Heatwave Alert
Delhi Teamprature Today (Image- Social Media) 

स्काईमेट के मुताबिक, इस समय दिल्ली और आसपास कोई बड़ा मौसम सिस्टम एक्टिव नहीं हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में पूरे दिन उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं चलती रहेंगी। दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी, जिससे राजधानी के अधिकांश हिस्सों में ‘लू’ जैसी स्थिति बनेगी। आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तप पहुंच सकता है।

Heatwave in Delhi Today: सबसे गर्म महीना बन सकता है मई

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर आने वाली दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, तो मई दिल्ली का सबसे गर्म महीना बन सकता है। लगातार कई दिनों तक तापमान 45 डिग्री बने रहने की वजह से गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

IMD ने दिए गर्मी से बचने के टिप्स

45 Degree Celsius Delhi Heatwave Alert
45 Degree Celsius Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्लीवासी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में पारा और ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके को गर्मी से बचने के लिए टिप्स भी दी हैं।

  • खूब पानी पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
  • अपने साथ ORS रखें।
  • दोपहर के समय बिना जरुरी काम के बाहर न निकलें।
  • खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी से बचाएं।
  • गर्मी में हल्का भोजन लें और भारी खाने से बचें।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।