नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की ब्ल्यू लाइन सोमवार को करीब 45 मिनट तक बाधित रही। द्वारका की ओर जा रही ट्रेन में आठ बजकर पांच मिनट पर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक समस्या उत्पन्न हुई। जिसके चलते करीब 22 मिनट तक यात्री इस ट्रेन में फसे रहे। इसके बाद ट्रेन को द्वारका की ओर आगे बढ़ाने की कोशिश की गई लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ी।
इस बारे में डीएमआरसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार करीब आठ बजे मंडी हाउस स्टेशन के पास एक ट्रेन में तकनीकी खामी उत्पन्न हुई। समस्या के बाद इसके यात्रियों को करीब 22 मिनट बाद ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद ट्रेन में आयी तकनीकी खामी को सुधारने का प्रयास किया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन फारवर्ड लोकेशन में एटीपी नहीं पकड़ रही थी।
इसके बाद उस ट्रेन को वापस ले जाकर ट्रेक से हटाया गया और यमुना बैंक डिपो ले जाया गया। इसके बाद इस लाइन पर मेट्रो संचालन सुचारू हो गया। हालांकि इस दौरान ट्रेन में फसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को अपने गंत्वय तक पहुंचने में भी काफी टाइम लगा।


Download Android App
Download iOS App



