जनकपुरी में हादसा टला, छात्रावास से 50 लड़कियां बचाई गईं

Summary :

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित लड़कियों के एक छात्रावास में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद 50 लड़कियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित लड़कियों के एक छात्रावास में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद 50 लड़कियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि धुंए में सांस लेने के कारण हुई परेशानी के चलते छह लड़कियों को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से दो को छुट्टी दे दी गई। 
दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें तड़के तीन बजे आग लगने की खबर मिली जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल रवाना किया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि छात्रावास के भूतल प्रवेश पर एक बिजली पैनल से आग लगने से घटना हुई। दमकल अधिकारी ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। 

Desk Team