‘फादरलैंड’ के प्रीमियर के साथ 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत

Summary :

Delhi News/ सुरेंद्र पंडित : जाने-माने फिल्म निर्माता पावेल पावलिकोव्स्की की फिल्म ‘फादरलैंड’ (ओज्किज़ना) के भारत प्रीमियर के साथ शुक्रवार को गोवा नौ दिवसीय 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की भव्य शुरुआत हुई। यह फिल्म दर्शकों को शीत युद्ध की शुरुआत के समय, युद्ध के बाद के जर्मनी की एक मार्मिक तस्वीर दिखाती है। शीत युद्ध के दौर की कहानी दिखाती है ‘फादरलैंड’ ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता द्वारा निर्देशित इस ब्लैक-एंड-व्हाइट ड्रामा में इतिहास, पारिवारिक रिश्तों और बंटे हुए देश की जटिलताओं को पिरोया गया है। यह कहानी नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन लेखक थॉमस मान और उनकी बेटी एरिका…

Delhi News/ सुरेंद्र पंडित : जाने-माने फिल्म निर्माता पावेल पावलिकोव्स्की की फिल्म ‘फादरलैंड’ (ओज्किज़ना) के भारत प्रीमियर के साथ शुक्रवार को गोवा नौ दिवसीय 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की भव्य शुरुआत हुई। यह फिल्म दर्शकों को शीत युद्ध की शुरुआत के समय, युद्ध के बाद के जर्मनी की एक मार्मिक तस्वीर दिखाती है।

शीत युद्ध के दौर की कहानी दिखाती है ‘फादरलैंड’

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता द्वारा निर्देशित इस ब्लैक-एंड-व्हाइट ड्रामा में इतिहास, पारिवारिक रिश्तों और बंटे हुए देश की जटिलताओं को पिरोया गया है। यह कहानी नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन लेखक थॉमस मान और उनकी बेटी एरिका के इर्द-गिर्द घूमती है। स्क्रीनिंग से पहले, ‘फादरलैंड’ की प्रोड्यूसर इवा पुस्जिन्स्का, नई दिल्ली में पोलैंड दूतावास के मिशन प्रमुख प्योत्र एंटोनी श्विताल्स्की और नई दिल्ली स्थित पोलिश इंस्टीट्यूट की निदेशक मालगोरजाता वेजिस गोलेबियाक ने पणजी के आईएनओएक्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। फिल्म के बारे में बात करते हुए, इवा पुस्ज़िन्स्का ने बताया कि कैसे इस फिल्म को बनाने की प्रक्रिया में ही इफ्फी की थीम की भावना झलकती है।

‘बिना सीमाओं वाली कहानियां’ की भावना को दर्शाती है फिल्म

उन्होंने कहा कि भले ही ‘फादरलैंड’ एक जर्मन लेखक और जर्मन लोगों की कहानी जर्मन भाषा में बताती है, लेकिन इसे पूरी तरह से पोलिश लोगों के दिल और हाथों से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल के स्लोगन ‘बिना सीमाओं वाली कहानियां’ को दर्शाती है। प्योत्र एंटोनी श्विताल्स्की ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच दोस्ती कई स्तरों पर बढ़ रही है, लेकिन संस्कृति इसका सबसे मजबूत आधार बनी हुई है।

फिल्म दोनों देशों के रचनात्मक रिश्तों का प्रतीक : चंचल कुमार

इस दौरान मेहमानों का स्वागत करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने कहा कि ‘फादरलैंड’ पोलैंड और भारत के बीच रचनात्मक संबंधों का जश्न मनाने का एक विशेष अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर इफ्पी के फेस्टिवल डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर, नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन जी. कृष्णकुमार और इफ्फी के आर्टिस्टिक डायरेक्टर पंकज सक्सेना भी मौजूद थे।

Sumant Chaudhary