करोल बाग में एक जर्जर मकान का हिस्सा ढहा

Summary :

मध्य दिल्ली के करोल बाग में जर्जर हो गये एक भवन का एक हिस्सा शनिवार को ढह गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मध्य दिल्ली के करोल बाग में जर्जर हो गये एक भवन का एक हिस्सा शनिवार को ढह गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस भवन के अंदर फंस गयी एक महिला समेत चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली में वाहनों की संख्या एक करोड़ के पार, 70 लाख से अधिक हैं दोपहिया वाहन 

अधिकारी के अनुसार रात आठ बजे दिल्ली अग्निशमन विभाग को इस घटना की खबर मिली। उसके बाद बचाव दल समेत चार गाड़ियां मौके भेजी गयीं।

अधिकारी के मुताबिक कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना ऐसे समय हुई है जब महज कुछ दिन पहले करोल बाग में ही एक होटल में आग लगने से 17 लोगों की जान चली गयी थी।

Desk Team