दिल्ली में ठंड का कहर! उत्तर भारत में धुंध और शीतलहर की मार, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Aaj ka Mausam 11 Dec

Aaj ka Mausam 11 Dec: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में हैं। एक तरफ दिल्ली में सुबह धुंध दिख रही है, वहीं पहाड़ों पर गलन वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के कई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है।

11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड तथा ओडिशा में, जबकि 13 से 15 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होने के साथ कई शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 11 Dec: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 11 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। हालांकि 10 बजे के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा, लेकिन ठंडी हवाएं सर्दी को बढ़ाएंगी। आज न्यूनतम तापमान 7-8°C और अधिकतम तापमान 23 से 25°C रह सकता है। राजधानी के नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट और शाहदरा क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा और साफ आसमान रहेगा। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह धुंध की पतली परत छाई रहेगी। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की मार भी जनता झेल रही है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 11 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में ठंडी का सितम जारी है। रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है, हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास कमी नहीं देखी गई। पछुआ हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 और 12 दिसंबर को राज्य में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा दिखाई दे सकता है।

Uttarakhand Weather

Aaj Ka Mausam 11 Dec
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला गिर रहा है। जिस वजह से नदी, नाले और झरने जम गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी का कहर और बढ़ सकता है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा बढ़ सकता है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 11 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। पटना में रात का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गया में यह 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ये ठंडी हवाएं अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं। इस गिरते तापमान और तेज हवाओं के कारण सुबह के समय घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी में छाया घना कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी, कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।