दिल्ली-यूपी में छाया घना कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी, कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 10 Dec

Aaj ka Mausam 10 Dec: दिसंबर के शुरुआत में ही देश का ज्यादातर हिस्सा शीतलहर की चपेट में आ गया। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके कारण ठंड और बढ़ेगी, इसका प्रभाव 12 दिसंबर तक रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल ठंड के तेवर थोड़े नरम पड़ गए हैं। बीते कुछ दिनों से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे सर्दी में राहत बनी हुई है। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 10 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (10 दिसंबर) न्यूनतम तापमान (10 दिसंबर)
दिल्ली 25°C 07°C
पटना 24°C 13°C
मुंबई 31°C 23°C
जयपुर 26°C 12°C
चेन्नई 28°C 25°C
लखनऊ 24°C 10°C
शिमला 21°C 04°C
रांची 23°C 08°C
कोलकाता 27°C 17°C
भोपाल 25°C 11°C
मनाली 07°C -10°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 10 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में 9 से 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान 6-10°C और अधिकतम तापमान 23-25°C के बीच तक रहने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में शीतलहर का असर दिल्ली पर भी देखने को मिल सकता है। समीर ऐप के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI-269 दर्ज किया है, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 10 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। पछुआ हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। आज 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिससे सुबह और रात में गलन भरी सर्दी का एहसास होगा। हालांकि दिन में धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 10 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी बर्फीली पछुआ हवा के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और गया में 10.6 डिग्री दर्ज हुआ। बिहार के कई जिलों भागलपुर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज में घाना कोहरा छाने की वजह से लोगो को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दमघोंटू हवा, यूपी में शीतलहर का कहर; कुछ राज्यों में बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।