Aaj ka Mausam 12 Dec: दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam 12 Dec

Aaj ka Mausam 12 Dec: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में हैं। एक तरफ दिल्ली में सुबह कोहरे की चादर छाई हुई है, वहीं पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के कई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है।

13 से 15 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होने के साथ कई शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 12 Dec: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 12 Dec
Aaj ka Mausam 12 Dec

दिल्ली आज सुबह जहरीले धुएं की चादर से ढकी हुई उठी, सुबह 7 बजे औसत AQI 329 तक पहुंच गया। पिछले कुछ हफ्तों में स्थिति में मामूली सुधार के बावजूद, राजधानी के बड़े हिस्से घने और जहरीले धुएं की चपेट में रहे। गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हवा की रफ्तार कम हो सकती है और सुबह-शाम को घना कोहरा छाने की संभावना है।

Haryana Weather

आज सुबह हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे की मोटी परत छा गई, जिससे दृश्यता कम हो गई और सुबह के समय यातायात बाधित हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, करनाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और यह ठंडी शुरुआत का संकेत है। हरियाणा में 15 दिसंबर के बाद ठंड से राहत मिल सकती है लेकिन ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है और कुछ दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। आज 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में कोहरा छाने की संभावना है और 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला गिर रहा है। जिस वजह से नदी, नाले और झरने जम गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी का कहर और बढ़ सकता है और 14 दिसंबर को कई जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। आज राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और कोहरा छाने की संभावना है।

ALSO READदिल्ली में ठंड का कहर! उत्तर भारत में धुंध और शीतलहर की मार, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।