दिल्ली में छाई जहरीली ठंड! 5 राज्यों में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Summary :

Aaj ka Mausam 12 Nov: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में ठंड दस्तक दे चुकी है। दिन-प्रतिदिन पारा नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि दिन में तापमान करीब 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने 5 राज्यों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। आइये जानते हैं…

Aaj ka Mausam 12 Nov

Aaj ka Mausam 12 Nov: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में ठंड दस्तक दे चुकी है। दिन-प्रतिदिन पारा नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि दिन में तापमान करीब 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने 5 राज्यों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। आइये जानते हैं और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather Today

Aaj ka Mausam 12 Nov
Delhi Weather Today (Image- Social Media)

दिल्ली में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान गिर सकता है और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ठंड के साथ प्रदूषण का कहर भी जारी है, दिन ब दिन हवा की गुणवत्ता ख़राब होती जा रही है। इस समय दिल्ली का AQI 400 के पार जा चुका है, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण के चलते लोगो को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

Aaj ka Mausam 12 Nov: आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 27°C 12°C
लखनऊ 28°C 13°C
कोलकाता 28°C 19°C
चेन्नई 31°C 27°C
पटना 26°C 16°C
मुंबई 31°C 24°C
रांची 23°C 12°C
मनाली 4°C -12°C
नैनीताल 21°C 7°C

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 12 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ज्यादा ठंड महसूस होगी।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 12 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बर्फीली हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। वहीं नैनीताल, रुद्र प्रयाग में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 11 Nov: देश में बढ़ी ठंड, दिल्ली में छाई धुंध!….जानें अपने शहर का वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।