Aaj Ka Mausam 16 August: मुंबई में मूसलाधार बारिश, जानें दिल्ली में कब होगी बारिश

Summary :

Aaj Ka Mausam 16 August: देशभर के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कहीं बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आज मुंबई में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है और IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि कई शहरों में 21 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है। वहीं दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना है। Upated nowcasts mainly for the States of Maharashtra and Gujarat in…

Aaj Ka Mausam 16 August: देशभर के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कहीं बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आज मुंबई में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है और IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि कई शहरों में 21 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है। वहीं दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना है।

Mumbai Weather

मुंबई में आज मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे और पालघर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया। IMD के मौसम पूर्वानुमान में अगले तीन से चार घंटों तक इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 16 August
Aaj Ka Mausam 16 August

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में 17 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी है। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में आज IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, चंपावत में भारी बाऱिश की संभावना जताई है। बता दें कि उत्तराखंड के कई जिलों में कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है।

Aaj Ka Mausam 16 August
Aaj Ka Mausam 16 August

Delhi Weather

दिल्ली में पिछले दो दिनों से मध्यम बारिश हो रही थी लेकिन बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली है। बता दें कि आज भी IMD ने दिल्ली के कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में लगातार बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तरप्रदेश के कई स्थानों कल देर रात बारिश हुई थी और आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। IMD ने उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्रों में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है साथ ही आज 16 अगस्त को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

ALSO READ: Atal Bihari Death Anniversary: सदैव अटल पर PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।