Atal Bihari Death Anniversary: सदैव अटल पर PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

Atal Bihari Death Anniversary: 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री चुने गए था और वरिष्ठ नेता, कवि और राजनेता का 16 अगस्त, 2018 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर भारत रत्न से सम्मानित और अनुभवी नेता को समर्पित समाधि सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की। Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. His dedication and spirit of service towards the all-round progress of India continue…

Atal Bihari Death Anniversary: 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री चुने गए था और वरिष्ठ नेता, कवि और राजनेता का 16 अगस्त, 2018 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर भारत रत्न से सम्मानित और अनुभवी नेता को समर्पित समाधि सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

PM मोदी ने अर्पित की पुष्पांजलि

Atal Bihari Death Anniversary: सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति के प्रति वाजपेयी की प्रतिबद्धता एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के प्रयासों को प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के समपर्ण को याद किया।

सदैव अटल स्मारक

अटल स्मारक के विकास की पहल अटल स्मृति न्यास सोसाइटी ने की थी। इसके निर्माण में देश के कई हिस्सों से पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, जो अनेकता में एकता का प्रतीक दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना को सीपीडब्ल्यूडी द्वारा पूरा किया गया था।

Atal Bihari Death Anniversary

Atal Bihari Death Anniversary
Atal Bihari Death Anniversary

Atal Bihari Death Anniversary

25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए। बता दें कि वे अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक इस पद पर कार्य किया। वाजपेयी ने प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में 1977 से 1979 तक भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वरिष्ठ नेता, कवि और राजनेता का 16 अगस्त, 2018 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

ALSO READ: भारत व श्रीलंका की नौसेना ने किया समुद्री सैन्य अभ्यास ‘स्लिनेक्स’

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।