Janmashtami 2025: “वो किसना है” से लेकर “मोहे पनघट पे” तक सुनें बॉलीवुड के सुपरहिट गाने

Summary :

Janmashtami 2025: देशभर में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों से लेकर घर-आंगन तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल है। इसी बीच बॉलीवुड भी इस रंग में डूबा नजर आ रहा है। फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और राधा-कृष्ण के पावन रिश्ते पर आधारित कई गाने हैं, जिन्हें सुनकर न सिर्फ मन को सुकून मिलता है बल्कि त्योहार की रौनक भी दोगुनी हो जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इन गानों की धूम मची हुई है। आइए जानते हैं उन खास…

Janmashtami 2025: देशभर में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों से लेकर घर-आंगन तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल है। इसी बीच बॉलीवुड भी इस रंग में डूबा नजर आ रहा है। फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और राधा-कृष्ण के पावन रिश्ते पर आधारित कई गाने हैं, जिन्हें सुनकर न सिर्फ मन को सुकून मिलता है बल्कि त्योहार की रौनक भी दोगुनी हो जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इन गानों की धूम मची हुई है। आइए जानते हैं उन खास गानों के बारे में, जो जन्माष्टमी के दिन सबसे ज्यादा सुने और शेयर किए जाते हैं।

Janmashtami 2025

‘राधा कैसे ना जले’ – लगान (2001)

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान का यह गाना आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह की जोड़ी नजर आती है। गाने को अपनी आवाज दी है दिग्गज सिंगर्स उदित नारायण और आशा भोसले जी ने। यह ट्रैक राधा-कृष्ण की नोकझोंक को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। साल 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके गाने आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं।

radha kaisa na jale

‘सत्यम शिवम सुंदरम’ – सत्यम शिवम सुंदरम (1978)

लता मंगेशकर की मधुर आवाज में गाया गया यह गाना जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सुना जाता है। फिल्म में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी इस गाने पर नजर आई थीं। 1978 में आई फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम का यह ट्रैक भक्ति और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। दशकों बाद भी यह गाना अपनी पवित्रता और दिव्यता की वजह से लोगों के दिलों को छू लेता है।

satyam shivam sundaram

‘श्याम तेरी बंसी पुकारे’ – गीत गाता चल (1975)

साल 1975 में आई फिल्म गीत गाता चल का यह गीत जन्माष्टमी पर हर साल गूंजता है। गाने को आरती मुखर्जी और जसपाल सिंह ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में सचिन और सारिका की जोड़ी नजर आई थी। इस गाने के बोल और धुन में कृष्ण भक्ति का संगम देखने को मिलता है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर भी यह खूब वायरल होता है।

janmashami 2025

‘मोहे पनघट पे’ – मुगले-ए-आजम (1960)

बॉलीवुड के इतिहास का आइकॉनिक गाना मोहे पनघट पे भी जन्माष्टमी पर बजना लाजिमी है। फिल्म मुगल-ए-आजम में मधुबाला ने इस गाने पर क्लासिकल डांस किया था, जो आज भी सिनेमा के इतिहास में गोल्डन मोमेंट की तरह माना जाता है। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरमयी आवाज दी थी। गाने में दिलीप कुमार, अजीत और पृथ्वीराज कपूर भी नजर आए थे। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई है और त्योहार पर लोग इसे बड़ी श्रद्धा से सुनते हैं।

‘वो किसना है’ – किसना: द वॉरियर पोएट (2005)

विवेक ओबेरॉय और एंटोनिया बर्नाथ पर फिल्माया गया यह गाना भक्ति और रोमांस का दोनों को बखूबी दर्शाता है। किसना: द वॉरियर पोएट फिल्म का यह गीत सुभाष घई के निर्देशन में बना था। इसके बोल और धुन मन को छू लेते है। इस गाने में विवेक और एंटोनिया के साथ ईशा श्रावणी और अमरीश पुरी भी नजर आए थे। सोशल मीडिया पर जन्माष्टमी के समय यह गाना खूब ट्रेंड करता है।

 

सोशल मीडिया पर क्रेज

हर साल जन्माष्टमी पर लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब जाते हैं और इन गानों के जरिए अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इन गानों का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। कई यूजर्स इन्हें कृष्णा भक्ति पर बने शॉर्ट वीडियोज में इस्तेमाल करते हैं। जन्माष्टमी के इस खास अवसर पर बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने एक बार फिर भक्तों के दिलों में कृष्ण प्रेम और उत्साह भर सकते हैं, जिससे आप अपने त्योहार को और भी खास बना सकते है।

ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: देशभक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Yashika Jandwani