Krishna Janmashtami 2025: देशभर में जन्माष्टमी का उत्साह, PM मोदी ने बताया आस्था का त्योहार

Summary :

Krishna Janmashtami 2025: आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर देशभर के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि नोएडा के इस्कॉन मंदिर में इस बार करीब पांच लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को CCTV कैमरें लगाए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इसे आस्था, आनंद और उत्साह का पवित्र त्योहार बताया है। PM मोदी ने दी बधाई…

Krishna Janmashtami 2025: आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर देशभर के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि नोएडा के इस्कॉन मंदिर में इस बार करीब पांच लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को CCTV कैमरें लगाए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इसे आस्था, आनंद और उत्साह का पवित्र त्योहार बताया है।

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आस्था, उल्लास और उत्साह का पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जय श्री कृष्णा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म, नैतिकता और लोक कल्याण के प्रतीक भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रत्येक भारतीय को सत्य और कर्तव्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Krishna Janmashtami 2025
Krishna Janmashtami 2025

Krishna Janmashtami 2025

देशभर के मंदिरों में भक्ति और सौंदर्य का संगम देखने को मिल रहा है। आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगे फूलों और झूमरों से मंदिरों की रौनक बढ़ गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के नीमच के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर और बिचला गोपाल मंदिर में भी तैयारियां चरम पर हैं। बता दें कि 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में बृज विहार की झांकी सजाई जा रही है। भगवान श्री गोपाल का अलौकिक श्रृंगार होगा, शाम 7 बजे काल संध्या आरती और रात 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

बाजार में जन्माष्टमी की धूम

मंदिरों के साथ ही बाजारो में भी जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में लोग भगवान श्रीकृष्ण की पोशाकें, बांसुरी, मोरपंख और फूल खरीद रहे है। माता-पिता अपने बच्चों को छोटे कान्हा के रूप में सजाने के लिए पोशाकें खरीद रहे हैं। बाजारों में कान्हा की सवारी की झलक भी देखने को मिल रही है। मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जहां भक्त दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

ALSO READ: Dahi Handi Timings 2025: कब होगी दही हांडी? जानें श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का महत्व

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।