Aaj Ka Mausam 16 Oct: दिवाली से पहले दिल्ली में छाई हल्की धुंध, पहाड़ों में बर्फीली हवाओं का सितम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 16 Oct: देशभर में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। अब लोगों ने एसी बंद करके पंखा चालू कर लिया है। वहीं सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने लगी है। हमेशा की तरह इस बार भी ठंड के आते ही दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे राजधानी की हवा में प्रदूषण की पूरी तरह से मिलावट हो जाएगी। वहीं आज पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Aaj Ka Mausam 16 Oct:…

Aaj Ka Mausam 16 Oct: देशभर में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। अब लोगों ने एसी बंद करके पंखा चालू कर लिया है। वहीं सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने लगी है। हमेशा की तरह इस बार भी ठंड के आते ही दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे राजधानी की हवा में प्रदूषण की पूरी तरह से मिलावट हो जाएगी। वहीं आज पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Mausam 16 Oct: Delhi NCR Weather

Aaj Ka Mausam 16 Oct
Aaj Ka Mausam 16 Oct ( source: social media)

दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है सुबह और रात को ठंडी हवा के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। वायु प्रदूषण के मामले में अब दिल्ली चौथे स्थान पर पहुंच गया है और AQI 300 तक पहुंच गया है। वहीं इस हफ्ते मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की लगभग वापसी हो चुकी है और हल्की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने राज्य को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका अर्थ है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि UP में हल्की धुंध छाई रह सकती है और तापमान में गिरावट संभव है जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

Bihar Weather

बिहार में मौसम पूरी तरह सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग पटना ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है और सुबह शाम को हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है वहीं दिन मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकल सकती है।

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather ( source: social media)

उत्तराखंड में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव देखा गया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फील हवा ने  लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ने के आसार है।

Himachal Weather

Himachal Weather
Himachal Weather ( source: social media)

हिमाचल में ठंड बढ़ने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। बता दें कि राज्य में कहीं हल्की धूप तो कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश को लेकर चेतवानी जारी नहीं की गई है। लेकिन पहाड़ी ऊंचे इलाकों में सर्द भरी हवा चलने का अनुमान है। मौसम साफ रहने की वजह से हिमाचल में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 15 Oct: ठंड आते ही दिल्ली मे छाई धुंध, जानें UP-बिहार से लेकर कश्मीर तक कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।