Aaj Ka Mausam 15 Oct: ठंड आते ही दिल्ली मे छाई धुंध, जानें UP-बिहार से लेकर कश्मीर तक कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 15 Oct: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। अब लोगों ने एसी बंद करके पंखा चालू कर लिया है। वहीं सुबह और शाम को ठंड होने लगी है। हमेशा की तरह इस बार भी ठंड के आते ही दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे राजधानी की हवा में प्रदूषण की पूरी तरह से मिलावट हो जाएगी। वहीं आज पहाड़ी राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Aaj Ka Mausam 15 Oct: Delhi NCR Weather…

Aaj Ka Mausam 15 Oct: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। अब लोगों ने एसी बंद करके पंखा चालू कर लिया है। वहीं सुबह और शाम को ठंड होने लगी है। हमेशा की तरह इस बार भी ठंड के आते ही दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे राजधानी की हवा में प्रदूषण की पूरी तरह से मिलावट हो जाएगी। वहीं आज पहाड़ी राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Mausam 15 Oct: Delhi NCR Weather

दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के अनुसार, पिछली बार 11 जुलाई को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। इसके बाद मानसून की बारिश से प्रदूषण में थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए आसमान साफ रहने की संभावना जताई है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather ( source: social media)

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की लगभग वापसी हो चुकी है। मौसम विभाग ने राज्य को आज ग्रीन जोन में रखा है, जिसका अर्थ है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है।

Bihar Weather

बिहार में आज मौसम पूरी तरह सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग पटना ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, तापमान में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे महसूस होने लगा है।

Jharkhand Weather

झारखंड में आज किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात के समय हल्की ठंड का अनुभव किया जा सकता है।

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather (Source: Social Media)

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव देखा गया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है और लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। आज, यानी 15 अक्टूबर को, राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Rajasthan Weather

राजस्थान में उत्तरी सर्द हवाओं का असर बढ़ने से रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होता है, लेकिन शाम होते ही ठंडक बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली तक राज्य का मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। उत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक किसी बड़ी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है, जिससे राजस्थान समेत पूरे क्षेत्र में मौसम सामान्य बना रहेगा।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather (Source: Social Media)

Jammu Kashmir Weather

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 15, 17 और 18 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में कई लोगों की जान चली गई, जिससे पहाड़ी इलाकों में खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में 20 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Delhi : त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, राजधानी में चेकिंग अभियान तेज

Neha Singh