Jaisalmer Bus Fire: आग का गोला बनी बस, जिंदा जले 20 लोग, 16 झुलसे, खौफनाक मंजर से कांपी लोगों की रूह

Summary :

Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक बस में आग लगने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आर्मी स्टेशन के पास जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में अचानक आग की लपटे उठने लगी जिससे 20 यात्रियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई और 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। पल भर में आग का गोला बनी बस की घटना से हर किसी की रूह कांप उठी। बता दें कि बस में 57 यात्री सवार थे और पिछले हिस्से में लगी आग ने तुरंत पूरी बस को अपने लपेटे में ले लिया…

Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक बस में आग लगने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आर्मी स्टेशन के पास जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में अचानक आग की लपटे उठने लगी जिससे 20 यात्रियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई और 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। पल भर में आग का गोला बनी बस की घटना से हर किसी की रूह कांप उठी।

बता दें कि बस में 57 यात्री सवार थे और पिछले हिस्से में लगी आग ने तुरंत पूरी बस को अपने लपेटे में ले लिया था। जिला प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और डीएनए जांच के जरिए मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

Jaisalmer Bus Fire: 20 लोगों की दर्दनाक मौत

Jaisalmer Bus Fire
Jaisalmer Bus Fire

राजस्थान जैसलमेर के रूट पर चली इस बस में खचाखच यात्री भरे हुए थे। बता दें कि इस बस में लगभग 57 यात्री थे। बता दें कि जैसलमेर से जोधपुर के लिए करीब तीन बजे रवाना हुई चलती बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने के बाद थईयात गांव के पास अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और दरवाजा लॉक होने की वजह, शीशे ना टूटने के कारण यात्री अंदर ही फंस गए और 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में हर तरफ चीख पुकार मच गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

PM Modi Announces Ex Gratia: 2 लाख रुपए की सहायता राशि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि जैसलमेर, राजस्थान में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में दुख जताया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए PM राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रशासन से राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली।

DNA Test of Dead Body: शव बुरी तरह जले

CM भजनलाल शर्मा का अस्पताल दौरा
CM भजनलाल शर्मा का अस्पताल दौरा (source: ANI)

आग का गोला बनी बस में मृतकों के शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने DNA जांच के जरिए शवों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की है। इस भयानक हादसे से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। जिला प्रशासन और राहत दलों, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में राख हो गई।

Rajasthan News Today:आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट!

Jaisalmer Bus Fire
Jaisalmer Bus Fire

कुछ ही देर में राख हुई बस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जैसलमेर के कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और एसपी अभिषेक शिवहरे ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। जैसलमेर प्रशासन और पुलिस इस घटना की जांच में जुट गए हैं। घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

ALSO READ: जैसलमेर बस हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।