Shilpa Shetty को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका, LOC रद्द करने से इंकार, 60 करोड़ के केस ने बड़ाई मुश्किलें

Summary :

Shilpa Shetty Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty और उनके पति Raj Kundra इन दिनों धोकाधड़ी मामले को लेकर मुश्किल में फंसे हुए हैं । वहीं इस केस में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है । कोर्ट ने उनकी LOC (लुक आउट सर्कुलर) रद्द करने की याचिका को ख़ारिज कर दिया है, इसी के साथ ही अगर उन्हें विदेश जाना हैं तो उससे पहले उन्हें सरकारी गवाह बनना पड़ेगा । तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से Shilpa Shetty मुश्किलों में पड़ गईं हैं… 60 करोड़ की धोकाधड़ी का लगा…

Shilpa Shetty Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty और उनके पति Raj Kundra इन दिनों धोकाधड़ी मामले को लेकर मुश्किल में फंसे हुए हैं । वहीं इस केस में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है । कोर्ट ने उनकी LOC (लुक आउट सर्कुलर) रद्द करने की याचिका को ख़ारिज कर दिया है, इसी के साथ ही अगर उन्हें विदेश जाना हैं तो उससे पहले उन्हें सरकारी गवाह बनना पड़ेगा । तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से Shilpa Shetty मुश्किलों में पड़ गईं हैं…

60 करोड़ की धोकाधड़ी का लगा आरोप

Shilpa Shetty Controversy
Shilpa Shetty Controversy : Source: Social Media

Shilpa Shetty Controversy: Shilpa Shetty और Raj Kundra की मुश्किलें लगातार बड़ती जा रहीं हैं । बता दें, कारोबारी Deepak Kothari ने आरोप लगाया हैं की Shilpa और Raj ने बिज़नेस में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपये लिए, लेकिन इन पैसों को उन्होंने अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए खर्च किए ।

Shilpa Shetty ने किया ये दावा

Shilpa Shetty-Raj Kundra Fraud Case
Shilpa Shetty-Raj Kundra Fraud Case

Shilpa Shetty Controversy: दरअसल, इस मुद्दे को लेकर Shilpa Shetty ने कोर्ट के आगे अपनी बात रखी, उन्होंने कहा की Raj Kundra की कंपनी से उनका कोई लेना देना नहीं है । इसी के साथ ही उन्होंने अपनी याचिका में यह भी दलील दी कि पति की कंपनी से कोई ताल्लुक नहीं होने के बाद भी उन्हें इस मामले में घसीटा जा रहा हैं । लेकिन कोर्ट ने शिल्पा के इस बयान पर कहा कि अगर सच में ऐसा हैं तो उन्हें अपने पति Raj Kundra से हलफनामा (एफिडेविट) दिलवाकर अदालत में पेश करना होगा ।

इसी के साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि Shilpa को 60 करोड़ रुपये जमा करना होंगे, क्योंकि यह वहीं रकम हैं, जिसके कारण मामला दर्ज हुआ । बता दें, पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने यही निर्देश दिए थे, लेकिन शिल्पा इस रकम को जमा करने से लगातार मना कर रही हैं ।

Shilpa के विदेश जाने पर लगी रोक

Shilpa Shetty

जानकारी के मुताबिक, Shilpa ने कोर्ट में अपील की थी कि उन्हें 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक विदेश जाने दिया जाए, लेकिन कोर्ट ने LOC रद्द करने से इनकार कर दिया ।

Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ यह कोई पहला विवाद नहीं है, इस कपल का नाम पहले भी कई कंट्रोवर्सी से जुड़ चुका है । लेकिन अब देखना ये होगा कि 16 अक्टूबर को कोर्ट में Shilpa का अगला कदम क्या होता है ?  क्या वह एफिडेविट दाखिल करती हैं या फिर कोई नया कानूनी मोड़ सामने आता है।

Also Read: Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली पार्टी में Malaika और Shanaya के लुक ने खींचा ध्यान, दोनों ने एक-दूसरे को किया कॉपी…

Tamanna Choudhary