PAK Afghan Clashes: बॉर्डर पर दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी, सैन्य चौकियां, टैंक तबाह, जंग में बदलेगी यह झड़प!

Summary :

PAK Afghan Clashes: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों से तनाव चरम पर है। सीमा पर दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है। इसी बीच पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच सीमा पार भीषण झड़पें हुईं और दोनों पक्षों से नागरिकों के हताहत होने की खबरें सामने आईं। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र के बीच एक प्रमुख सीमावर्ती जिले स्पिन बोल्डक में सुबह करीब 4 बजे भारी लड़ाई शुरू हो गई। पाकिस्तानी सेना ने आवासीय क्षेत्रों पर गोलाबारी की, जिससे कई नागरिकों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा। PAK Afghan Clashes: नागरिक…

PAK Afghan Clashes: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों से तनाव चरम पर है। सीमा पर दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है। इसी बीच पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच सीमा पार भीषण झड़पें हुईं और दोनों पक्षों से नागरिकों के हताहत होने की खबरें सामने आईं। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र के बीच एक प्रमुख सीमावर्ती जिले स्पिन बोल्डक में सुबह करीब 4 बजे भारी लड़ाई शुरू हो गई। पाकिस्तानी सेना ने आवासीय क्षेत्रों पर गोलाबारी की, जिससे कई नागरिकों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा।

PAK Afghan Clashes: नागरिक घरों को बनाया निशाना

PAK Afghan Clashes
PAK Afghan Clashes (source: social media)

अफगान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच झड़पें बुधवार सुबह शुरू हुईं। हल्के और भारी दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। कंधार के निवासियों ने भी सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने क्षेत्र में नागरिक घरों को निशाना बनाकर भारी हथियारों से हमले किए हैं। बता दें कि खोस्त प्रांत में सीमा के पास एक टकराव के बाद यह झड़प हुई है, जहां अफगान बलों और पाकिस्तानी सीमा रक्षकों के बीच डूरंड रेखा पर गोलीबारी हुई थी।

Firing in Afghan Pakistan Border: सीमा चौकियों को नुकसान

दोनों देशों के बीच भीषण गोलीबारी के बाद दावा किया कि अफ़ग़ान सेना ने पहले “बिना उकसावे के” गोलीबारी की, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की है। वहीं माना जा रहा है कि इस गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कई अफ़ग़ान टैंकों और सीमा चौकियों को नुकसान पहुँचाया है और गोलीबारी के बीच तालीबानी लड़ाकें भागने की भी खबर है।

Afghanistan and Pakistan Border News: 58 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

PAK Afghan Clashes
PAK Afghan Clashes (source: social media)

दोनों देशों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव बढ़ रहा है, यह तनाव चरम पर तब पहुंचा तब अफ़ग़ानिस्तान ने दावा किया कि उसने कई सैन्य चौकियों पर जवाबी हमलों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके 23 सैनिक मारे गए हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पाकिस्तान ने काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के एक बाजार क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिससे अस्थिर सीमा पर भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

ALSO READ: Pakistan News Updates: तालिबान का दावा…ISIS को पनाह दे रहा है PAK, 58 सैनिक ढेर, 25 चेक पोस्ट पर कब्जा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।