ECI Bihar Election 2025: पैसों का दुरुपयोग और फ्रीबीज पर चुनाव आयोग सख्त, अब तक 33.97 करोड़ रुपये जब्त

Summary :

ECI Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बिगुल बज गया है। सभी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी का सिलसिला जारी है और चुनावी रण तैयार हो गया है। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव में पावर का प्रयोग करना, शराब, नशे और मुफ्त उपहारों (फ्रीबीज) के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने इस मामले में सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। बता दें कि चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को बिहार विधानसभा के आम चुनाव…

ECI Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बिगुल बज गया है। सभी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी का सिलसिला जारी है और चुनावी रण तैयार हो गया है। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव में पावर का प्रयोग करना, शराब, नशे और मुफ्त उपहारों (फ्रीबीज) के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने इस मामले में सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

बता दें कि चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को बिहार विधानसभा के आम चुनाव और 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की थी। अब आयोग ने चुनाव खर्च और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की है।

ECI Bihar Election 2025: कई एजेंसियों शामिल

ECI Bihar Election 2025
ECI Bihar Election 2025 (source: social media)

चुनाव आयोग ने इस अभियान में कई एजेंसियों को शामिल किया है, जिनमें राज्य पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, आयकर विभाग, एफआईयू-आईएनडी, RBI, एसएलबीसी, DRI, CGST, एसजीएसटी, कस्टम्स, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, CISF, एसएसबी, बीसीएएस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, डाक विभाग, वन विभाग और राज्य सहकारी विभाग शामिल हैं। इन सभी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि चुनाव के दौरान धन, शराब, ड्रग्स या फ्रीबीज के जरिए मतदाताओं को प्रभावित न किया जा सके।

Election Commission of India Guidelines: पर्यवेक्षक तैनात

ECI Bihar Election 2025
ECI Bihar Election 2025 (source: social media)

आयोग ने चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय पर्यवेक्षकों को पहले ही तैनात कर दिया है। ये अधिकारी अधिसूचना जारी होते ही अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच गए हैं और वहां निगरानी से जुड़ी टीमों से मिलकर निगरानी कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वॉड, सर्विलांस टीमें और वीडियो मॉनिटरिंग टीमें 24 घंटे एक्टिव रहेंगी जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Bihar Assembly Election 2025: 33.97 करोड़ रुपए की नकदी जब्त

Bihar Assembly Election 2025
Bihar Assembly Election 2025

6 अक्टूबर को चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक कुल 33.97 करोड़ रुपए की नकदी, शराब, ड्रग्स और फ्रीबीज विभिन्न एजेंसियों द्वारा जब्त की जा चुकी हैं। चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच और तलाशी के दौरान साधारण नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। आयोग ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को पैसे, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो वह सी-विजिल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है।

ALSO READ: बीजेपी में शामिल हुई मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।