बीजेपी में शामिल हुई मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

Bihar Elections 2025

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी माहौल गरम है। प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर अब आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी।

Maithili Thakur Joins BJP: बीजेपी में शामिल

भाजपा में शामिल होने से पहले मैथिली ने कहा, “मैं एनडीए का समर्थन करती हूँ और भाजपा हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। मेरी आत्मा बिहार से जुड़ी है। मैं बिहार में रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हूँ और इसके विकास में योगदान देना चाहती हूँ।” समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा, “मेरा उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं है। पार्टी जो भी आदेश देगी, मैं वही करूँगी।” बिहार में सरकार किसकी बनेगी, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “जनता तय करेगी।”

Maithili Thakur
Maithili Thakur (credit-sm)

Bihar Elections 2025, Maithili Thakur Political Debut: मैथिली का राजनीतिक करियर शुरू

Bihar Elections 2025
मैथिली का राजनीतिक करियर शुरू (credit-sm)

बता दें कि 25 वर्षीय लोक गायिका मैथिली दरभंगा की रहने वाली हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर और माँ भारती ठाकुर मैथिली संगीतकार हैं। उनके दो भाई भी मैथिली के साथ संगीत समारोहों में शामिल होते हैं। मैथिली एक सिंगर है।

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत कई मंत्रियों के नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।