BJP Candidate List 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए आज 14 अक्टूबर को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 71 नामों पर भरोसा जताया है। इस लिस्ट में पार्टी के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से प्रत्यासी बनाया गया है। हालांकि, बीजेपी की पहली लिस्ट में भोजपुरी पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म होता जा रहा है।
Bihar Elections 2025: Nand Kishore Yadav को भी कर दिया गया दरकिनार

भाजपा की पहली सूची में न तो पवन सिंह और न ही मैथिली ठाकुर का नाम शामिल है। सबसे बड़ी बात कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के
पहली लिस्ट में नंद किशोर यादव को भी शामिल नहीं किया। सात बार से विधायक रहे नंद किशोर यादव का नाम इस लिस्ट में नहीं है। पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। वहीं मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रिगा से टिकट कटा गया है। औराई से रामसूरत राय को मौका मिला है।
Maithili Thakur and Pawan Singh : मैथिली ठाकुर ने टिकट न मिलने पर क्या कुछ कहा?

#WATCH पटना (बिहार): लोक गायिका मैथिली ठाकुर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची।
उन्होंने कहा, “पटना मेरा हर हफ्ते आना जाना रहता है…जैसा मुझे आदेश मिलेगा वैसा मैं करूंगी। अभी मेरा उद्देश्य नहीं है कि मैं चुनाव लड़ूंगी। पार्टी जो आदेश देगी वो मैं करूंगी। बिहार चुनाव में किसकी सरकार… pic.twitter.com/hclDmOEJHv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
हालांकि, टिकट मिलने की इस सिलसिले में मैथिली ठाकुर का नाम चर्चा में है। खबर आ रही है कि मैथिली को अलीनगर से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. इसी बीच सूची जारी होने के बाद मैथिली ठाकुर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मेरा इरादा चुनाव लड़ने का नहीं है। हालांकि, पार्टी जो भी निर्देश देगी, मैं उसका पालन करूंगी।”
BJP Candidate List 2025: 2025 चुनाव के लिए NDA में किसे कितनी सीटें मिली

इतना ही नहीं NDA सीट बंटवारे से नाराज मांझी और कुशवाह को बीजेपी ने मनाया, दोनों की एक-एक सीट बढ़ाई गई है। यानी दोनों के पाले में अब 7-7 सीटें होंगी। एनडीए में सीट बंटवारे की बात करें तो बीजेपी और जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, चिराग पासवान के खाते में 29 सीटें मिली है। इसके अलावा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 7-7 सीटों से संतुष्ट करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत कई मंत्रियों के नाम शामिल


Download Android App
Download iOS App




