Aaj Ka Mausam 22 Oct: दिल्ली में छाई जहरीली हवा की चादर! तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 22 Oct: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लेकिन दिवाली के दूसरे दिन भी कई राज्यों में धुंध की चादर छाई रही। दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है और दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। GRAP ।। मानदंड लागू होने के बावजूद वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 380 के साथ बेहद खराब बना हुआ है। वहीं पहाडों में बर्फबारी हो रही है। Aaj Ka Mausam 22 Oct: Delhi Weather Today दिल्ली में आज जहरीली हवा की चादर छाई…

Aaj Ka Mausam 22 Oct: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लेकिन दिवाली के दूसरे दिन भी कई राज्यों में धुंध की चादर छाई रही। दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है और दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। GRAP ।। मानदंड लागू होने के बावजूद वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 380 के साथ बेहद खराब बना हुआ है। वहीं पहाडों में बर्फबारी हो रही है।

Aaj Ka Mausam 22 Oct: Delhi Weather Today

Aaj Ka Mausam 22 Oct
Aaj Ka Mausam 22 Oct

दिल्ली में आज जहरीली हवा की चादर छाई हुई है। अशोक विहार में AQI 355 दर्ज किया गया, बवाना में AQI 376 दर्ज किया गया, द्वारका सेक्टर 8 में AQI 353, ITO में 362 और नेहरू नगर में 394 रहा। वहीं चांदनी चौक में AQI 332 पर बहुत खराब बना हुआ है। अक्षरधाम के आसपास, AQI 360 दर्ज किया गया, जो भी बहुत खराब श्रेणी में आता है। जैसे-जैसे धुंध बढ़ती जा रही है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक बार फिर नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों से आग्रह किया है कि वे घर से बाहर कम निकलें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षात्मक मास्क पहनें।

Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather Today
Rajasthan Weather Today

राजस्थान में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अब सुबह और शाम को ठंडी हवाओं का सितम देखने को मिल सकता है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही अभी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और हल्की धुंध की चादर छाई रह सकती है।

Uttarakhand Weather Today

उत्तराखंड में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि आज चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में बारिश की संभावना है।

Tamil Nadu Weather Today

Tamil Nadu Weather Today
Tamil Nadu Weather Today

तमिलनाडु के कई हिस्सों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य भर में कई मौसम अलर्ट जारी किए हैं, जिनमें कई जिलों में बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आरएमसी के अनुसार, मौसम प्रणाली वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। विभाग के पूर्वानुमान के बाद विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और मयिलाडुथुराई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 21 Oct: दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, दिल्ली बनी गैस चैंबर, AQI 550 के पार, कई राज्यों की हवा में घुला जहर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।