President Droupadi Murmu: टला बड़ा हादसा! हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान धंसा हेलिपैड का हिस्सा

Summary :

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल दौरे के लिए रवाना हुई इस दौरान हेलीकॉप्टर की लैंडिग के समय हैलिपैड का एक हिस्सा धंस गया है। जिससे माना जा रहा है कि बड़ा हादसा होने से टल गया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल में स्थित प्रसिद्ध सबरीमाला पहुंचेगी और भगवान अयप्पा मंदिर की पूजा अर्चना भी करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। Helicopter Landing: हेलीपैड टरमैक का एक हिस्सा डूबा सबरीमाला मंदिर की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के बुधवार को…

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल दौरे के लिए रवाना हुई इस दौरान हेलीकॉप्टर की लैंडिग के समय हैलिपैड का एक हिस्सा धंस गया है। जिससे माना जा रहा है कि बड़ा हादसा होने से टल गया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल में स्थित प्रसिद्ध सबरीमाला पहुंचेगी और भगवान अयप्पा मंदिर की पूजा अर्चना भी करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है।

Helicopter Landing: हेलीपैड टरमैक का एक हिस्सा डूबा

हेलीपैड टरमैक का एक हिस्सा डूबा 
हेलीपैड टरमैक का एक हिस्सा डूबा  (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

सबरीमाला मंदिर की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के बुधवार को उतरने के बाद केरल के प्रमादम स्टेडियम में हेलीपैड टरमैक का एक हिस्सा डूब गया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर के ज़मीन पर उतरने के कुछ ही क्षणों बाद हेलीपैड का हिस्सा धंस गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान को धँसे हुए क्षेत्र से बाहर धकेला।

President Draupadi Murmu: चार दिवसीय केरल यात्रा

President Droupadi Murmu
President Droupadi Murmu (sOURCE: SOCIAL MEDIA)

राष्ट्रपति केरल की अपनी आधिकारिक चार दिवसीय यात्रा के तहत सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रही थीं। यह यात्रा 21 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर को समाप्त होगी। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुँचीं। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने उनका स्वागत किया।

President Droupadi Murmu Kerala Visit

केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।

ALSO READ: गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।