गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Summary :

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती परिवार में हुआ था। ऐसे में आज उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। PM Modi Birthday Wishes Amit Shah: पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली हैं। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को…

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती परिवार में हुआ था। ऐसे में आज उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

PM Modi Birthday Wishes Amit Shah: पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई

Amit Shah Birthday
Amit Shah Birthday (credit-sm)

पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली हैं। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षा और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

Amit Shah Birthday Wishes: जेपी नड्डा ने शाह को बताया नक्सल-मुक्त बनाने में बड़ा योगदान

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए अपने संदेश में कहा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को मेरी तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपका सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठन कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है। नक्सलवाद के उन्मूलन में आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश को नक्सल-मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आपने संगठन के विस्तार और विचार के सशक्तीकरण दोनों को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

Rajnath Singh Birthday Wishes Amit Shah: रक्षा मंत्री ने दी बधाई

Rajnath Singh Birthday Wishes Amit Shah (credit-sm)
Rajnath Singh Birthday Wishes Amit Shah (credit-sm)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वभाव से अत्यंत परिश्रमी और दृढ़ संकल्प के धनी, अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत हैं। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

शिवराज सिंह चौहान ने शाह को बताया जनप्रिय राजनेता

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जनप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और श्रेष्ठ रणनीतिकार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

Amit Shah News: सीएम नीतीश ने दी बधाई</h2

>
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”

सीएम योगी ने कहा निरंतर यश की प्राप्ति हो

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जननेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो। आपका राष्ट्रसेवा और सहकारिता का पथ और भी जनकल्याणकारी बने, यही मंगलकामना है।

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath (credit-sm)

ALSO READ: Diwali in White House: व्हाइट हाउस में जले दीपक, ट्रंप ने मनाई दिवाली, PM Modi को बताया महान दोस्त

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।