Aaj ka Mausam 25 Nov: दिल्ली में लुढ़का पारा! सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें यूपी-बिहार समेत बाकि राज्यों का मौसम अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 25 Nov: देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस वजह से ठंड का एहसास अब होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अंडमान और निकोबार में 25 से 29 नवंबर तक भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश व यानम में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 25 नवंबर को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।…

Aaj ka Mausam 25 Nov: देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस वजह से ठंड का एहसास अब होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अंडमान और निकोबार में 25 से 29 नवंबर तक भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश व यानम में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 25 नवंबर को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। राजधानी में फिलहाल शीतलहर जैसी स्थिति नहीं, लेकिन ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में ठंड तो बढ़ रही है, इसके साथ वायु गुणवत्ता भी दिन-प्रतिदिन खराब श्रेणी में जाती जा रही है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है।

Aaj ka Mausam 25 Nov: Delhi Weather

आज यानी 25 नवंबर को दिल्ली में दिन में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। आज सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि 26 नवंबर को केवल हल्के कोहरे की संभावना है। आज नई दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। इसके मुताबिक वायु गुणवत्ता बहुत ही ‘खतरनाक’ श्रेणी में है।

शहर तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) AQI
दिल्ली 23/8 316
ग्रेटर नोएडा 23/10 397
गुड़गांव 23/10 286
नोएडा 23/11 573
गाजियाबाद 23/10 396

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 25 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान लुढ़क सकता है। मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, कानपुर, बरेली, इटावा, पीलीभीत, बाराबंकी, मेरठ और फुरसतगंज जैसे स्थानों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे ठंड का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले 24 घंटे बाद इसमें थोड़ी और गिरावट आ सकती है।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 25 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से पहाड़ों से मैदानों तक ठिठुरन बढ़ गई है। 25 नवंबर को देहरादून में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। नैनीताल में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 25 Nov
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में कंपकंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के अधिकांश इलाकों में सर्द हवाओं और घने कोहरे की मार जनता झेल रही है। IMDने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं। इसके अलावा, 10 जिलों में कोहरे में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर एरिया बनने का संकेत दिया है, जिससे बिहार में 27-28 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कड़कड़ाती ठंड से कोसों दूर दिल्ली! कई राज्यों में बारिश-कोहरा बना मुसीबत, जानें आज का मौसम अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।