कड़कड़ाती ठंड से कोसों दूर दिल्ली! कई राज्यों में बारिश-कोहरा बना मुसीबत, जानें आज का मौसम अपडेट

aaj ka mausam 24 nov

Aaj ka Mausam 24 Nov: देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ने लगी है, वहीं कुछ राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बरसात का दौर जारी है। तमिलनाडु, कराईकल, केरल के कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत ही ख़राब श्रेणी में बना हुआ है, इस दमघोंटू हवा में दिल्लीवासियों का सांस लेना दुर्भर हो गया है। ठंड की बात करें, तो दिल्ली में अभी ठंड सिर्फ सुबह और शाम को ही पड़ती है, दिन में लगातार धूप निकल रही है। आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा।

Aaj ka Mausam 24 Nov: Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 24 Nov
Delhi Weather (Image- Social Media)

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही, AQI 391 दर्ज किया गया। आज कई इलाकों में AQI 400 के पर दर्ज किया गया। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार सोमवार से बुधवार तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत ही खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं ठंड की बात करें, तो दिल्ली में कंपकंपाने वाली ठंड नहीं पड़ रही।

शहर तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) AQI
दिल्ली 24/12 404
ग्रेटर नोएडा 25/11 471
नोएडा 24/12 451
गुड़गांव 24/11 395
गाजियाबाद 24/11 604

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 24 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में ठंड जोर पकड़ने लगी है। प्रदेश में चल रही उत्तर-पश्चिमी सर्द पछुआ हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं, जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आज 8 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। इन शहरों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Uttarakhand Weather

Aaj Ka Mausam 24 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। शीतलहर चलने के कारण प्रदेश में ठिठुरन वाली ठंड हो रही है।प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam 22 Nov: जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 500 पार, बारिश से बदलेगा मिजाज, जानें आज का मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।