Aaj ka Mausam 22 Nov: पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में में दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे दो दिनों तक अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-मध्य भारत में ठंड का कहर बढ़ेगा। हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंडक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
वहीं दिल्ली में भी मौसम ने अपना मिजाज़ बदलना शुरू कर दिया है। यहां ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार जनता झेल रही है। कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच चुका है। इस दमघोंटू हवा में सांस लेना बहुत मुश्किल है। आइए जानते हैं, देशभर के और शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम।
Aaj ka Mausam 22 Nov: Delhi Weather

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही और औसत AQI 359 दर्ज किया गया। औसत 364 AQI से थोड़ा सुधार दर्ज होने के बावजूद, सुबह-सुबह शहर के कुछ हिस्सों में ज़हरीली धुंध की परत छाई रही। मौसम की स्थिति ने इस संकट को और बढ़ा दिया है।
दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में सुबह कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि दिन का तापमान ठंडा रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे, जिससे दिन भर ज़्यादा राहत नहीं मिली।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है, साथ ही कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावाना है। बता दें कि पहाड़ों में अभी बारिश ना होने की वजह से सूखी ठंड और पाला पड़ रहा है जिससे ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App




