Aaj ka Mausam 21 Nov: कड़ाके की ठंड में दिल्ली बनी ज़हरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Summary :

Aaj ka Mausam 21 Nov: पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में में दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे दो दिनों तक अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-मध्य भारत में ठंड का कहर बढ़ेगा। हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंडक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं दिल्ली में भी मौसम ने अपना मिजाज़ बदलना शुरू कर दिया है। यहां ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार जनता झेल रही…

Aaj ka Mausam 21 Nov

Aaj ka Mausam 21 Nov: पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में में दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे दो दिनों तक अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-मध्य भारत में ठंड का कहर बढ़ेगा। हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंडक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

वहीं दिल्ली में भी मौसम ने अपना मिजाज़ बदलना शुरू कर दिया है। यहां ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार जनता झेल रही है। कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच चुका है। इस दमघोंटू हवा में सांस लेना बहुत मुश्किल है। आइए जानते हैं, देशभर के और शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम।

Aaj ka Mausam 21 Nov: इन प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा तापमान?

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 14 °C 30 °C
चेन्नई 23 °C 30 °C
भोपाल 14 °C 29 °C
कोलकाता 22 °C 34 °C
रांची 28 °C 12 °C
जयपुर 13 °C 28 °C
मुंबई 25 °C 33 °C
लखनऊ 12 °C 29 °C
चंडीगढ़ 11 °C 27 °C
हैदराबाद 18 °C 29 °C
बेंगलुरु 18 °C 27 °C
पटना 22 °C 27 °C

Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 21 Nov
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली NCR में दो दिन से सर्दी पार ब्रेक लग गया है। तापमान बढ़ने से सुबह शाम की ठंडक में कमी आई है। एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा, इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।
शुक्रवार को सुबह 8 बजे AQI 370 दर्ज किया गया है। हवा में और दिन के मुकाबले थोड़ा सुधार है, लेकिन हवा अभी बहुत ख़राब श्रेणी में है। कई इलाकों में AQI अभी भी 400 पार है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
दिल्ली 26 13 370
फरीदाबाद 26 13 255
गाजियाबाद 25 13 430
ग्रेटर नोएडा 26 13 380
नोएडा 26 14 408
गुड़गांव 26 13 302

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 21 Nov
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी ठंड में कमी आई है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सुबह कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाने की संभावना है। यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिन में धूप तेज होगी, हालांकि सुबह की शुरुआत कोहरे से होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 21 Nov
Bihar Weather (Image- Social Media)

आज शुक्रवार को बिहार के कई हिस्सों में दिन की शुरुआत घने कोहरे से होगी। मौसम सेवा केंद्र के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 26–32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12–18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा 20-25 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कड़ाके की ठंड! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें अपने शहर का मौसम अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।