Earthquake in kolkata: पाकिस्तान के बाद भारत में डोली धरती, कोलकाता और बंगाल के कई जिलों में लगे भूकंप के झटके

Earthquake in kolkata

Earthquake in kolkata: तड़के सुबह पाकिस्तान में भूकंप के झटके लगने के बाद अब भारत की धरती भी डोल गई है। आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता, बंगाल समेत ढाका में भी भूकंप के झटके लगे है। बता दें कि भूकंप का केंद्र बंग्लादेश के टुंगी में रहा और लोग दहशत में घर से बाहर निकल गए थे।

Earthquake in Kolkata

Earthquake in Kolkata
Earthquake in Kolkata

बंगाल से लेकर ढाका तक भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद हड़कंप मच गया है। सुबह करीब 10 बजे भूकंप के झटकें के बाद लोग घर, दफ्तरों से बाहर सड़कों पर निकल आए लेकिन जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि बंगाल के कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, नादिया और मालदा में झटके महसूस किए गए है। वहीं बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर दर्ज किया गया है।

Earthquake Today

Earthquake Today
Earthquake Today

EMSC के अनुसार भूकंप के बाद कई क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में आए भूकंप का असर कोलकाता, बंगाल में भी देखने को मिला है। वहीं आज सुबह पाकिस्तान में भूकंप के झटके का असर अफगानिस्तान मे भी देखा गया था।

Pakistan Earthquake Today

पाकिस्तान में आज सुबह सुबह भूंकप के तेज झटके से दहशत का माहौल बन गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में आया और भूकंप का केन्द्र 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। बता दें कि पहले झटका 1.59 बजे आया और दूसरा झटका सुबह 3.09 बजे आया और इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। इन झटकों का असर अफगानिस्तान में भी महसूस किया गया।

ALSO READ: Pakistan Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से कांपी पाकिस्तान की धरती, 5.2 रही तीव्रता, जानें भूकंप का केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।