KBC के मंच पर पहुंचे विशाल-शेखर, फिल्म “ओम शांति ओम” का गाना बदलने को लेकर किया बड़ा खुलासा!

Summary :

Kaun Banega Crorepati 17:  सोनी टीवी का पॉपुलर क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ आए दिन अपने दिलचस्प एपिसोड्स को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इस दौरान शो में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन केवल सवाल-जवाब ही नहीं करते, बल्कि अपने जीवन के किस्से और कंटेस्टेंट्स की कहानियाँ भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं। शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज के लिए भी यह एक खास स्टेज है, जहां वे अपने करियर और पर्सनल एक्सपीरियंस से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ शो के अपकमिंग एपिसोड में होने वाला है, जिसमें म्यूजिशियन जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी…

Kaun Banega Crorepati 17:  सोनी टीवी का पॉपुलर क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ आए दिन अपने दिलचस्प एपिसोड्स को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इस दौरान शो में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन केवल सवाल-जवाब ही नहीं करते, बल्कि अपने जीवन के किस्से और कंटेस्टेंट्स की कहानियाँ भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं। शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज के लिए भी यह एक खास स्टेज है, जहां वे अपने करियर और पर्सनल एक्सपीरियंस से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ शो के अपकमिंग एपिसोड में होने वाला है, जिसमें म्यूजिशियन जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी हॉट सीट पर नजर आएंगे।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल

इस स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सोनी लिव के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन दोनों कलाकारों से म्यूजिक से जुड़ा एक दिलचस्प सवाल पूछते नज़र आ रहे हैं। बिग बी पूछते हैं “क्या कभी ऐसा गाना हुआ है, जिसे आपने कुछ और रूप में बनाया हो, लेकिन रिलीज़ के बाद वह अपने नए रूप में ही सुपरहिट हो गया हो?”

Amitabh Bachchan
Kaun Banega Crorepati 17 (Credit: Social Media)

इस सवाल पर शेखर रवजियानी तुरंत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के मशहूर रोमांटिक गाने ‘मैं अगर कहूं’ का किस्सा बताना शुरू करते हैं। उन्होंने बताया कि इस गाने का ऑरिजनल वर्ज़न पूरी तरह अलग था, जिसे बाद में जावेद अख्तर ने बदल दिया था।

Om Shaanti Om: मैं अगर कहूं गाना

शेखर कहते हैं, “ओम शांति ओम में एक लव सॉन्ग था। उससे पहले हमारे पास एक और आइडिया था। हमने एक धुन बनाई थी ‘बादलों से मैंने मुलाकात की… आसमां से अपने दिल की बात की…’। उन्होंने बताया कि यह गाना उन्होंने फराह खान को सुनाया गया था लेकिन बाद में जावेद अख्तर ने इसे पूरी तरह बदलकर “तुमको पाया है तो जैसे खोया हूं… कहना भी चाहूं तो तुमसे क्या कहूं…” कर दिया, जो आज दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रोमांटिक गानों में से एक है।

main agar kahu song
Om Shaanti Om (Credit: Social Media) 

सेट पर शेखर ने ‘मैं अगर कहूं’ का ऑरिजनल वर्ज़न भी गाकर सुनाया, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन और दर्शक हैरान रह गए। शेखर रवजियानी के इस गाने को सुनकर सेट पर सभी लोग हैरान रह गए। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत कम लोग जानते हैं कि यह सुपरहिट गाना पहले बिल्कुल तरह से लिखा गया था।

Vishal-Shekhar: 25 साल पुराना सपना

Vishal Dadlani
Vishal-Shekhar ( Social Media) 

इस एपिसोड का एक और खास पल तब आया जब विशाल इमोशनल नज़र आए। म्यूज़िक कंपोज़र ने शो सेट से एक वीडियो शेयर किया और बताया कि केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचना उनका 25 साल पुराना सपना था। विशाल कहते हैं, “मैं हमेशा से कौन बनेगा करोड़पति में आना चाहता था। सालों पहले मैं मैसेज भेजकर इस शो में आने की कोशिश करता था, फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलने की कोशिश करता था। आज आखिरकार मेरा सपना पूरा हुआ।”
उन्होंने इस मौके के लिए सोनी टीवी और अमिताभ बच्चन का आभार भी जताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sonytvofficial

Kaun Banega Crorepati 17: विशाल-शेखर की म्यूज़िकल जर्नी

Kaun Banega Crorepati 17
Kaun Banega Crorepati 17 (Credit: Social Media) 

शो में दोनों ही म्यूजिशियन ने अपने करियर, गाने लिखने के प्रोसेस और उन मजेदार एक्सपीरियंस के बारे में बात की, जिनसे कई हिट गाने इंडस्ट्री को मिले। इसके साथ ही केबीसी का यह एपिसोड इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि बहुत समय बाद संगीत की दुनिया की एक सक्सेसफुल जोड़ी हॉट सीट पर बैठकर अपनी जर्नी को लेकर बात करती नज़र आ रही है। म्यूजिक ऑडियंस के लिए ये एपिसोड बेहद ख़ास होने वाला है। वहीं लोगों की नज़रें इस बात पर टिकी है कि दोनों म्यूजिशियन हॉट सीट से कितनी राशी जीतकर अपने घर लौटते है।

ये भी पढ़ें: Diamond Mangalsutra Design: डायमंड मंगलसूत्र के ये लेटेस्ट डिज़ाइन जीत लेंगे आपका दिल, देखें फोटोज

Yashika Jandwani