दिल्ली में कड़ाके की ठंड! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें अपने शहर का मौसम अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 20 Nov: पिछले कई दिनों से पूरे देश में मौसम बदल रहा है। एक तरफ, राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी आ गई है, वहीं दूसरी तरफ, लोग दम घोंटने वाली हवा से परेशान हैं। पहाड़ी इलाकों में कई इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 नवंबर को दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट घोषित किया है। खासकर केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में आंधी-तूफान के साथ भरी बारिश की संभावना है। वहीं मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं, आपके शहर…

Aaj ka Mausam 20 Nov: पिछले कई दिनों से पूरे देश में मौसम बदल रहा है। एक तरफ, राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी आ गई है, वहीं दूसरी तरफ, लोग दम घोंटने वाली हवा से परेशान हैं। पहाड़ी इलाकों में कई इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 नवंबर को दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट घोषित किया है। खासकर केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में आंधी-तूफान के साथ भरी बारिश की संभावना है। वहीं मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम।

Aaj ka Mausam 20 Nov: इन प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (20 नवंबर) न्यूनतम तापमान (20 नवंबर)
दिल्ली 26°C 12°C
गुलमर्ग 12°C 02°C
जयपुर 26°C 14°C
रांची 24°C 13°C
मुंबई 31°C 24°C
शिमला 20°C 05°C
पटना 27°C 17°C
भोपाल 26°C 13°C
चेन्नई 28°C 26°C
लखनऊ 28°C 15°C
कोलकाता 30°C 21°C

Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 20 Nov
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। आज यानी 20 नवंबर, बुधवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI 391 दर्ज किया गया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद ही ख़राब श्रेणी में बनी हुई है। लोगों का सांस लेना दुर्भर हो गया है।

शहर तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) AQI
दिल्ली 26/11 374
ग्रेटर नोएडा 25/13 390
गुड़गांव 25/14 272
नोएडा 26/12 390
गाजियाबाद 25/11 434

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 20 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़त शुरू हो रही है, जिस वजह से रात में ठंड थोड़ी कम हुई है। यूपी में सुबह के समय कोहरे का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, इटावा, बाराबंकी, प्रयागराज समेत कई जिलों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण दिन में हल्की सर्दी महसूस हो रही है।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 20 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड का मौसम सामान्य बना हुआ है। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन वाली ठंड हो रही है। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड का कहर शुरू! इन 5 राज्यों में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट, अभी देखें मौसम का ताजा अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।