भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी, Nifty-Sensex हरे निशान में खुले

Summary :

Stock Market Today 20 Nov:  भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक और 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक, 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था। बाजार में लगातार जारी तेजी के कारण दोनों मुख्य इंडेक्स के जल्द नया ऑल-टाइम हाई बनाने की उम्मीद है। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है। Stock Market Today 20 Nov शुरुआती सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स बाजार की तेजी का नेतृत्व कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100…

Stock Market Today 20 Nov:  भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक और 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक, 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था। बाजार में लगातार जारी तेजी के कारण दोनों मुख्य इंडेक्स के जल्द नया ऑल-टाइम हाई बनाने की उम्मीद है। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है।

Stock Market Today 20 Nov

Stock Market Today 20 Nov
Stock Market Today 20 Nov

शुरुआती सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स बाजार की तेजी का नेतृत्व कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 232 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,182 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 49 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ18,125 पर था। सेक्टरोल आधार पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई, सर्विसेज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और इंडिया डिफेंस इंडेक्स हरे निशान में थे। आईटी, फार्मा, रियल्टी और मीडिया लाल निशान में थे।

Top Gainers and Losers Share

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एमएंडएम, टाइटन, बीईएल, एचयूएल, टाटा स्टील, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, और भारती एयरटेल गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और इन्फोसिस लूजर्स थे।

Expert On Stock Market

Stock Market Today 20 Nov
Stock Market Today 20 Nov

बाजार के जानकारों ने कहा कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के कारण बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि कल एफआईआई की खरीदारी की गई, आने वाले समय में बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है लेकिन वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों को सतर्क रहना होगा।

ALSO READ: Stock Market Today 19 Nov: सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में खरीदारों की जोरदार एंट्री

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।