दिल्ली में ठंड का कहर शुरू! इन 5 राज्यों में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट, अभी देखें मौसम का ताजा अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 19 Nov: पिछले कई दिनों से पूरे देश में मौसम बदल रहा है। एक तरफ, राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी आ गई है, वहीं दूसरी तरफ, लोग दम घोंटने वाली हवा से परेशान हैं। पहाड़ी इलाकों में कई इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज बुधवार को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में लोगों को सुबह कोहरे का सामना करना पड़ा है। इन राज्यों में भारी बारिश के आसार आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में…

Aaj ka Mausam 19 Nov: पिछले कई दिनों से पूरे देश में मौसम बदल रहा है। एक तरफ, राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी आ गई है, वहीं दूसरी तरफ, लोग दम घोंटने वाली हवा से परेशान हैं। पहाड़ी इलाकों में कई इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज बुधवार को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में लोगों को सुबह कोहरे का सामना करना पड़ा है।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Aaj ka Mausam 19 Nov
Aaj ka Mausam 19 Nov (credit-sm)

आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड और गलन बढ़ सकती है। उत्तर भारत में जहां सर्दी तेज़ होती जा रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब चक्रवाती परिसंचरण में बदल गया है, जिसके कारण केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका बनी हुई है और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

Delhi Weather: जानें कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर

Delhi Weather
Delhi Weather (credit-sm)

दिल्ली की बात करें तो सुबह हल्की ठंडक और नमी के कारण कोहरा देखने को मिला, हालांकि दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली का AQI आज भी बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो चिंताजनक है।

दिल्ली में सुबह 6 बजे का AQI: कई जगहों का AQI

चांदनी चौक का AQI-438, मथुरा रोड का AQI-379, डाॅ करनी शूटिंग रेंज का AQI-385, डीटीयू का AQI-434, द्वारका सेक्टर का AQI-385, IGI एयरपोर्ट का AQI-341, IHBAS दिलशाद गार्डन का AQI-319, ITO का AQI-381, जहांगीरपुरी का AQI-442, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI-379, मेजय ध्यानचंद स्टेडियम का AQI-351, मंदिर मार्ग का AQI- 377, मुंडका का AQI-406, नजफगढ़ का AQI-365, नरेला का AQI-425, नेहरू नगर का AQI-414 रिकॉर्ड किया गया है.300 से 500 के बीच का AQI खतरनाक कैटेगरी में आता है.

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में इस बार नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है। इसी महीने प्रदेश में शीतलहर चलने और घने कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह अनुमान जारी किया है।

Bihar Weather: बिहार का मौसम

Bihar Weather
Bihar Weather (credit-sm)

बिहार में अगले तीन दिनों में मौसम बदलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, और कड़ाके की ठंड भी पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों का मौसम

उधर, उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में हल्की वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा और कुपवाड़ा में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

South India Weather: दक्षिण भारत का मौसम

South India Weather
South India Weather (credit-sm)

मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर को तमिलनाडु के आठ जिलों-तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जिला प्रशासन मौसम की गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए है।

ALSO READ: PM Modi Andhra Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।