PM Modi Andhra Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां श्री सत्य साईं जिले में श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ श्री सत्य साईं बाबा के पवित्र मंदिर और महासमाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद में वे श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री सत्य साईं बाबा के जीवन, शिक्षाओं और चिरस्थायी विरासत को समर्पित एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम किसान की 21वीं किस्त करेंगे जारी
प्रधानमंत्री बाद में तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे, जहां वे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री योजना के तहत देश भर के 9 करोड़ किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नायडू बुधवार सुबह 9.25 बजे पुट्टपर्थी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। राज्य सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता प्रशांति निलयम जाएंगे और सत्य साईं बाबा महासमाधि पर प्रार्थना करेंगे।
தென்னிந்திய இயற்கை வேளாண் மாநாட்டில் பங்கேற்பதற்காக நாளை, நவம்பர் 19 மதியம், கோயம்புத்தூர் செல்கிறேன். ஏராளமான விவசாயிகள், ஆராய்ச்சியாளர்கள் மற்றும் இந்தத் துறையுடன் தொடர்புடைய புதிய கண்டுபிடிப்பாளர்கள் மாநாட்டில் கலந்து கொள்வார்கள். நிலையான, சுற்றுச்சூழலுக்கு உகந்த, ரசாயன… pic.twitter.com/qbKIKcrxj5
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2025
PM Modi Andhra Pradesh Visit: लाखों किसान योजना से होंगे लाभान्वित
इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हिल व्यू स्टेडियम पहुंचेंगे और सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। पुट्टपर्थी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री को विदाई देने के बाद, मुख्यमंत्री अन्नदाता सुखीभव योजना के दूसरे चरण के धन वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कडप्पा जिले के कमलापुरम निर्वाचन क्षेत्र के पेंडलीमर्री पहुंचेंगे।

अन्नदाता सुखीभव योजना और पीएम किसान योजना के तहत, प्रत्येक किसान को 7000 रुपये मिलेंगे। राज्य भर के कुल 46,85,838 किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे और 3,135 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। पहली और दूसरी किस्तों के तहत, किसानों को कुल 6,309.44 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और बुधवार रात तक अमरावती पहुंचेंगे।
ALSO READ: एसआईआर पर घमासान, कांग्रेस ने रामलीला मैदान में विशाल रैली का किया ऐलान


Download Android App
Download iOS App




