दिल्ली में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 26 Nov: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। कहीं कड़ाके की ठंड, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब-हरियाणा और झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पहाड़ों पर भी तेजी से पारा लुढ़कने की वजह से ठंड बढ़ने लगी है। आज तमिलनाडु, केरल, माह और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में अभी भी लोगों को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली है। यहां ठंड के साथ लगातार बेहद खराब वायु गुणवत्ता बनी हुई है। आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 26 Nov: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 26 Nov
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटे में हवाओं की स्पीड बढ़ गई है, हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। अब दिन में धूप निकलने के बावजूद भी ठंड का एहसास हो रहा है। दिल्ली एनसीआर के सभी क्षेत्रों में आज न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजधानी की हवा आज भी बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। शहर का कुल AQI 353 रहा, जबकि 24 घंटे का औसत AQI 352 रिकॉर्ड किया गया।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 26 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बर्फीली हवाओं के मैदानों तक पहुंचने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में पारा तेजी से लुढ़का है। अगले 24 घंटे में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 26 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दिन में धूप खिलने के कारन ठंड का एहसास थोड़ा कम हुआ, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, तो रात में ठंड बढ़ने का संकेत है। आने वाले दिनों में देहरादून में दिन के वक्त का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री के बीच रहेगा। जिससे सुबह और रात में ठंड रहेगी।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 26 Nov
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में कंपकंपाने वाली ठंडक ने दस्तक दे दी है। उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्यों के कई हिस्सों में तापमान गिरा है। IMD पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न केवल न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, बल्कि सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam 25 Nov: दिल्ली में लुढ़का पारा! सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें यूपी-बिहार समेत बाकि राज्यों का मौसम अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।