Aaj Ka Mausam 28 Oct: बारिश ने गिराया तापमान, Montha तूफान मचाएगा तबाही, इन राज्यों में हाई अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 28 Oct: दिल्ली में सुबह शाम ठंड अब ठिठुरन बढ़ गई है, धुंध की चादर में दिल्ली लिपटी हुई नजर आ रही है। चक्रवात मोंथा तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है और पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mausam 28 Oct: Delhi Weather Today दिल्ली में सुबह और शाम ठिठुरन और हल्की…

Aaj Ka Mausam 28 Oct: दिल्ली में सुबह शाम ठंड अब ठिठुरन बढ़ गई है, धुंध की चादर में दिल्ली लिपटी हुई नजर आ रही है। चक्रवात मोंथा तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है और पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam 28 Oct: Delhi Weather Today

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (source: social media)

दिल्ली में सुबह और शाम ठिठुरन और हल्की धुंध की चादर छाई हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में हल्की बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड बढ़ने के भी आसार है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही मौसम ठंडा रह सकता है।

Andhra Pradesh Weather Today

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे सकता है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि ‘मोंथा’ मुख्य रूप से तटीय आंध्र प्रदेश को प्रभावित करेगा, लेकिन इसकी वजह से सोमवार से ही उत्तरी तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही है।

Chennai Weather Today

चक्रवाती तूफान 'मोंथा'
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (source: social media)

IMD ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी गई है। चेन्नई के जिला कलेक्टर ने मंगलवार को एहतियात के तौर पर शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

Uttarakhand Weather Today

Uttarakhand Weather Today
Uttarakhand Weather Today (source: social media)

उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी ने कड़ाके की ठंड और लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ों में सुबह शाम ठंडी हवाओं का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी ऊंचे इलाकों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 27 Oct: बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानें दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।