Aaj Ka Mausam 27 Oct: बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानें दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 27 Oct: दिल्ली में सुबह शाम ठंड अब अधिक हो गई है, धुंध की चादर में दिल्ली लिपटी हुई नजर आ रही है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है और पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mausam 27 Oct: Delhi Weather Today दिल्ली में सुबह…

Aaj Ka Mausam 27 Oct: दिल्ली में सुबह शाम ठंड अब अधिक हो गई है, धुंध की चादर में दिल्ली लिपटी हुई नजर आ रही है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है और पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam 27 Oct: Delhi Weather Today

Aaj Ka Mausam 27 Oct
Aaj Ka Mausam 27 Oct (source: social media)

दिल्ली में सुबह और शाम को हल्की धुंध की चादर छाई हुई है, प्रदूषण की मार दिल्ली वाले झेल रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में हल्की बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड बढ़ने के भी आसार है।

Maharashtra Weather Today

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार से मंगलवार तक हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने के साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग महाराष्ट्र के तीन जिलों, धुले, नंदुरबार, नासिक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Tamil Nadu Weather Today

Tamil Nadu Weather Today
Tamil Nadu Weather Today (source: social media)

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात मोन्था के बनने के साथ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के चार उत्तरी तटीय जिलों चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें गरज और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार इसके प्रभाव से तमिलनाडु के उत्तरी तटीय क्षेत्र, विशेषकर चेन्नई क्षेत्र और उसके आसपास मौसम की स्थिति बिगड़ने की संभावना है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यहां अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है और सुबह-शाम को ठंड़ी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विभाग ने 26 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है साथ ही तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंड बढ़ने के भी आसार है। बता दें कि 27 अक्टूबर को कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, डूंगरपुर, सलूंबर, झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Today

Uttarakhand Weather Today
Uttarakhand Weather Today (source: social media)

उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी ने कड़ाके की ठंड और लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ों में सुबह शाम ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जिससे इस पूरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 25 Oct: हल्की धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, जानें पहाड़ों में कैसा रहेगा आज का मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।