दिल्ली में नवंबर की ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, दक्षिण में तूफान का तांडव, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 30 Nov

Aaj ka Mausam 30 Nov: देश में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे पहुंच गया है, जबकि पंजाब और उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ तेजी से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान जाफना से लगभग 80 किमी और तमिलनाडु के तटीय इलाकों से 140-380 किमी की दूरी पर है। जिस वजह से तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, अगले 72 घंटों तक आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश और नुकसान की आशंका है।

Aaj ka Mausam 30 Nov: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 30 Nov
Delhi Weather (Image- Social Media)

IMD के डेटा के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 5 सालों में सबसे ठंडा नवंबर रहा। 29 नवंबर को एवरेज मिनिमम टेम्परेचर 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आज यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर तक पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। 3 इलाकों का पॉल्यूशन AQI के रेड जोन में है, जबकि 34 इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है। जहांगीरपुर का AQI-324, नेहरू नगर का AQI-319 और IHBAS दिलशाद गार्डन का AQI 303 दर्ज किया गया है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
दिल्ली 23 8 232
गुड़गांव 24 10 232
फरीदाबाद 24 9 227
ग्रेटर नोएडा 24 10 214
गाजियाबाद 23 8 230
नोएडा 24 10 227

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 30 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप, लेकिन दिन ढलने के साथ ही सर्दी का असर बढ़ने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान घटकर करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, बरेली और मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 30 Nov
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। दिन में हल्की धूप, लेकिन रात ठंडी होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक हालात सामान्य रहेंगे और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। 5 दिसंबर से राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर शुरू हो जाएगा, जो 10 दिसंबर तक चरम पर पहुंच सकता है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी ठंडक बढ़ने की संभावना है।

Tamil Nadu Weather

Aaj ka Mausam 30 Nov
Tamil Nadu Weather (Image- Social Media)

समुद्री तूफान ‘दितवाह’ उत्तर की ओर बढ़ रहा है ओर इसका असर दक्षिण भारत में दिखाई देने लगा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की सुबह ओर शाम तक चक्रवात बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से लगभग 50 और 25 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित रहेगा। जिस वजह से तटीय तमिलनाडु में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। संभावित स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार, NDRF और SDRF ने राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! हवा बेहद जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।