दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश! पहाड़ों पर बर्फबारी, 10 राज्यों में ठंड और कोहरे का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 9 Feb: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड फिर लौटेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ आज (9 फरवरी) पहाड़ी राज्यों में प्रवेश करेगा। जिस वजह से आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जो 10 और 11 फरवरी को भी जारी रह सकता है। IMD ने पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई देने और कहीं-कहीं पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से…

Aaj Ka Mausam 9 Feb: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड फिर लौटेगी।

एक पश्चिमी विक्षोभ आज (9 फरवरी) पहाड़ी राज्यों में प्रवेश करेगा। जिस वजह से आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जो 10 और 11 फरवरी को भी जारी रह सकता है। IMD ने पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई देने और कहीं-कहीं पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी भी जारी की है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

इन राज्यों में फिर लौटेगी सर्दी

Aaj Ka Mausam 9 Feb
Aaj Ka Mausam 9 Feb (Image- Social Media)

अभी कुछ मैदानी राज्यों जैसे- दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड से थोड़ी रहत मिली थी। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड फिर वापस लौट आई। पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Dense Fog Alert: कोहरे की चपेट में ये राज्य

Aaj Ka Mausam 9 Feb
Dense Fog Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल (10 फरवरी) तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बरेली और गोरखपुर शहर में धुंध के चलते विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी आज सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 9 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम बदलने वाला है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। IMD ने 15 फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से सूखा और साफ रहेगा। 9 और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, इसके साथ ही सुबह हल्की धुंध या कोहरा भी रह सकता है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 9 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। फरवरी के महीने में कभी तेज धूप, कभी ठंडी हवाएं और कहीं-कहीं हल्की बारिश के बाद अब घने कोहरे ने प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज यांनी 9 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather

Aaj Ka Mausam 9 Feb
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में आज मौसम का रुख बदला हुआ है। राज्य में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मैदानी जिलों में कोहरा, तो ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए हुए हैं। आज फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: सोने का टूटा भाव, चांदी 1.70 लाख तक हुई सस्ती! जानें अपने शहर में 22 कैरेट सोने की कीमत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।