विकासपुरी में प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, झुलसकर कंडक्टर की मौत, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

Summary :

Vikaspuri Bus Catches Fire: वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी में देर रात दर्दनाक हादसे  की खबर सामने आई है जहां प्राइवेट बस में अचानक धुंआ उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटों ने बस को अपने चपेट में ले लिया जिससे बस के अंदर मौजूद कंडक्टर सुनील की झुलसकर मौत हो गई। बस में तेजी से आग फैलने के बाद बस धू-धू करके जलने लगी और सुनील के पास बाहर निकलना का कोई मौका नहीं बचा। बताया जा रहा है कि कंडक्टर रात को बस में ही सो रहा था तभी अचानक आग की लपटें उठने लगी औऱ…

Vikaspuri Bus Catches Fire: वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी में देर रात दर्दनाक हादसे  की खबर सामने आई है जहां प्राइवेट बस में अचानक धुंआ उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटों ने बस को अपने चपेट में ले लिया जिससे बस के अंदर मौजूद कंडक्टर सुनील की झुलसकर मौत हो गई। बस में तेजी से आग फैलने के बाद बस धू-धू करके जलने लगी और सुनील के पास बाहर निकलना का कोई मौका नहीं बचा। बताया जा रहा है कि कंडक्टर रात को बस में ही सो रहा था तभी अचानक आग की लपटें उठने लगी औऱ देखते ही देखते पूरी बस राख हो गई।

Vikaspuri Bus Catches Fire

Vikaspuri Bus Catches Fire
Vikaspuri Bus Catches Fire

तेजी से फैलती आग और धू-धू करके जलती बस की स्थानीय लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन सुनिल को बचाया नहीं जा सका। बस के अंदर से 25 वर्षीय सुनिल का शव बरामद किया गया और पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि यह बस हरियाणा नंबर की थी और लगभग 1 महीने पहले ही सेवा के लिए सड़कों पर उतारा गया था जिससे बस मालिक के लिए यह चौंकाना वाला मामला है।

Delhi Vikaspuri Fire News

Vikaspuri Bus Catches Fire
Vikaspuri Bus Catches Fire

नई बस में कंडक्टर अंदर ही सो रहा था और माना जा रहा है कि सुनिल ने मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती जलाई थी और इसी कारण से लगी आग पूरी तरह से फैल गई और बस को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें सुनिल की भी मौत हो गई है। वहीं यह वाहन पूरी तरह से नया था औऱ लगभग 1 महीने ही पुराना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आग अगरबत्ती से लगी है या किसी तकनीकी खामी के कारण पूरी बस जलकर राख हो गई है।

ALSO READ: दिल्ली में देर रात फैली सनसनी, पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, जांच में जुटी पुलिस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।