भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 400 अंकों का बंपर उछाल

Summary :

Stock Market Today 9 Feb: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है और तेजी के साथ बाजार हरे निशान में खुला है। इस दौरान बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स 597.11 अंक उछलकर 84,177.51 पर खुला, वहीं निफ्टी 195 अंकों की बढ़त के साथ 25,888.70 पर खुला। बता दें कि सुबह करीब 9.30 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 441.77 अंकों और 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,022.17 पर था। एनएसई निफ्टी 128.95 अंक और 0.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,822.65 पर कारोबार कर रहा था। Stock Market Today 9 Feb भारतीय शेयर बाजार में तेजी के…

Stock Market Today 9 Feb: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है और तेजी के साथ बाजार हरे निशान में खुला है। इस दौरान बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स 597.11 अंक उछलकर 84,177.51 पर खुला, वहीं निफ्टी 195 अंकों की बढ़त के साथ 25,888.70 पर खुला। बता दें कि सुबह करीब 9.30 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 441.77 अंकों और 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,022.17 पर था। एनएसई निफ्टी 128.95 अंक और 0.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,822.65 पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Today 9 Feb

Stock Market Today 9 Feb
Stock Market Today 9 Feb (AI Generated image)

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ ही व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की तेजी देखी गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.76 प्रतिशत की उछाल दर्ज किया गया। सेक्टर्स में, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल दर्ज किया गया और वहीं निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

Top Gainers And Losers Today

सेंसेक्स पैक में, एसबीआई, टाइटन, इटरनल, कोटक बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे। तो वहीं पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयर रहे।

Market Expert on Stock Market

Stock Market Today 9 Feb
Stock Market Today 9 Feb

एक्सपर्ट ने कहा कि पिछले कारोबारी दिन, शुक्रवार यानी 6 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बाजार में 1,950 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,265 करोड़ रुपए से ज्यादा की शुद्ध बिकवाली की।

Asian Market Today

जापान में सनाए ताकाइची की रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद जापान का निक्केई सूचकांक 4.27 प्रतिशत तक बढ़ा है और एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 1.17 प्रतिशत, Shenzhen Index 2.07 प्रतिशत बढ़ा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.61 प्रतिशत बढ़ा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 4.17 प्रतिशत बढ़ा।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल, IT शेयरों में गिरावट, Sensex में मामूली बढ़त

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।