दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने जेल का जवाब वोट से कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आम आदमी के पार्टी के नेताओं ने चलाया।
आप नेताओं ने अभियान की संभाली कमान
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आप नेताओं ने अभियान की कमान संभाली। इसमें संजय सिंह ने कालकाजी और बदरपुर, गोपाल राय ने कृष्णा नगर तो सौरभ भारद्वाज ने मोती नगर का जिम्मा संभाला।
इसके साथ-साथ कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में भी डांस फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार शामिल रहे।
आप पार्टी ने जेल का जवाब वोट से कैंपेन की शुरुआत
आम आदमी पार्टी ने जेल का जवाब वोट से कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें अलग-अलग इलाकों में जाकर आम आदमी पार्टी के नेता लोगों के हस्ताक्षर ले रहे हैं और अरविंद केजरीवाल के नाम पर बड़े बैनर पोस्टर पर मैसेज भी लिखवा रहे हैं।
कैंपेन का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचकर अरविंद केजरीवाल के लिए सहानुभूति बटोरी जाए और लोगों को आम आदमी पार्टी को वोट करने के लिए प्रेरित किया जाए।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेताओं ने चलाया ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन
Summary :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने जेल का जवाब वोट से कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आम आदमी के पार्टी के नेताओं ने चलाया। आप नेताओं ने अभियान की संभाली कमान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आप नेताओं ने अभियान की कमान संभाली। इसमें संजय सिंह ने कालकाजी और बदरपुर, गोपाल राय ने कृष्णा नगर तो सौरभ भारद्वाज ने मोती नगर का जिम्मा संभाला। इसके साथ-साथ कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में भी डांस फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया,…


Download Android App
Download iOS App



