दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने नए नारे ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’ के साथ ही दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी ने कार्यालय में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय और दिल्ली के अन्य मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में अपना अभियान शुरू किया।
पार्टी कार्यालय को एक बड़े बैनर से सजाया गया था, जिसपर अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी थी। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल का कार्यकाल फरवरी 2020 में खत्म होने वाला है, ऐसे में आप आगामी चुनाव के लिए अपनी कमर कसने लगी है।
पिछले विधानसभा चुनाव से भी अधिक सीटें लाने का लक्ष्य लेकर चल रही दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी प्रशांत किशोर की कंसल्टैंसी कंपनी, इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी(आई-पैक) के साथ चुनाव प्रचार को लेकर आगे बढ़ रही है। यह नारा भी आई-पैक ने ही दिया है।


Download Android App
Download iOS App



