नई दिल्ली : सीलमपुर इलाके में हालातों को सामान्य बनाए रखने के लिए गुरुवार को इलाके में स्थित डीसीपी ऑफिस के अंदर गुरुवार को एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट वेद प्रकाश सूर्या, एडिशनल डीसीपी आरपी मीणा, अमन कमेटी के लोगों के अलावा इलाके में स्थित मस्जिदों के इमाम व सामाजिक लोग मौजूद रहे। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की ओर से अपील की गई है कि वह लोग इलाके में शांति कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें।
वह इलाके के युवाओं को समझाएं और उन्हें बेवजह बाहर न निकलने दें, चूंकि डिस्ट्रिक्ट में अब भी धारा 144 लागू है। साथ ही उनसे कहा गया कि वह लोगों को समझाएं की वह अफवाहों पर यकीन न करें। अगर कोई इलाके में अफवाह फैलाता है या माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा गुरुवार को भी पुलिस की ओर से सभी इलाकों में फ्लैग मार्च किए गए।
जिनमें कई एसीपी व एसएचओ शामिल रहे। यमुनापार के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी दिल्ली के हालातों को देखते हुए पुलिस अधिकारी लोगों से लगाता संपर्क बनाए हुए हैं। डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह भी अमन कमेटी के साथ मीटिंग कर रहे हैं, वही एसीपी कल्याणपुरी सुबोध कुमार गोस्वामी ड्रोन के द्वारा संवेदनशील इलाके में मॉनिटरिंग कर रहे हैं और इलाके के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा वहां मस्जिदों में इमामों के साथ मिलकर शांति बनाए रखने की अपील कराई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



