उच्चतम न्यायालय आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक देवेंद्र सहरावत की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने के लिये राजी हो गया है।
इस याचिका में लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर दिल्ली विधानसभा सचिवालय की तरफ से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस को चुनौती दी गई है।
शहीद पुलिस इंस्पेक्टर अरशद खान के परिवार से मिलने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई की अवकाश पीठ ने सहरावत की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सोली सोराबजी से बृहस्पतिवार को कहा कि मामले पर सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी। पीठ ने सोराबजी को याचिका की एक प्रति दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) समेत सभी पक्षकारों को भेजने को कहा।


Download Android App
Download iOS App



