हरियाणा के फरीदाबाद में तीन बदमाशों ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पूरी घटना फरीदाबाद के सेक्टर 9 में एशियन अस्पताल के क्लिनिक के सामने हुई है। जानकारी के मुताबिक विकास को 8 से 10 गोलियां मारी गई है।
गोली लगने के बाद विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विकास चौधरी आज सुबह जिम से लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात कार सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। जैसे ही विकास अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। विकास पर करीब 8 से 10 गोलियां दागी गई।

अज्ञात बदमाशों ने विकास पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अपराध जांच शाखा, सेक्टर आठ थाना पुलिस और डीसीपी क्राइम ने मौका मुआयना किया। विकास की गाडी के शीशों पर भी चार गोलियां लगी हैं। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। इस वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



